Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर में लापता राजमिस्त्री का सुराग न मिलने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

बुलन्दशहर में लापता राजमिस्त्री का सुराग न मिलने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / मार्च / 2026 :  खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में लापता राजमिस्त्री सतीश का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 10 मार्च से गायब सतीश की तलाश में पुलिस कार्रवाई से नाराज़ लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन को घेर लिया।

परिजनों का आरोप है कि सतीश का अपहरण किया गया और उसे छोड़ने के नाम पर 4 लाख रुपये की फिरौती भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। रिवार ने जमीनी विवाद को घटना की मुख्य वजह बताते हुए अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है।

 

आरोप है कि बबलू कश्यप नामक व्यक्ति सतीश को घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद से वह लापता है। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ, लेकिन परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि सतीश का जल्द पता नहीं चला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment