खुर्जा : 19 / मार्च / 2026 : बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अशरफ गाजी की दबंगई का मामला सामने आया है। काजीवाड़ा भूरी वाली गली में नमाज पढ़कर लौट रहे एक युवक पर फायरिंग कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की लाइव तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक जुबैर ने आरोप लगाया है कि अशरफ गाजी उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई और इसी के चलते उस पर फायरिंग की गई।
पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना के बाद से भय का माहौल बना हुआ है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












