खुर्जा : 21 / मार्च / 2026 : बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में आस्था के केंद्र के पास शर्मनाक मामला सामने आया है। नवदुर्गा शक्ति मंदिर के सामने बने शौचालय में जूस कॉर्नर लगाए जाने के साथ भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भी लगा दी गई।

बताया जा रहा है कि खुर्जा वाली मईया के दर्शन करने रोज़ाना हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। कैमरे की नजर पड़ते ही जूस कॉर्नर संचालक मौके से फरार हो गया।

मेला कमेटी की लापरवाही के चलते शौचालय में ही पीने के जूस का काउंटर लगाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष देखा जा रहा है और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पूरा मामला खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नवदुर्गा शक्ति मंदिर के सामने का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












