Home » उत्तर प्रदेश » सिद्धार्थनगर में जिला अधिकारी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी अगुवाई ने किया धरना प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर में जिला अधिकारी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी अगुवाई ने किया धरना प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर  : 23 / मार्च / 2026 :  सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अधिकारी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी अगुवाई ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि भारत सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर अफरातफरी और हाहाकार मचा हुआ है जिससे आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यह मामला महिलाओं से सीधा जुड़ा हुआ है। पहले कामडतोड महंगाई और फिर परेशानी से महिलाओं की जिन्दगी बाद से बदत्तर होती जा रही है।

महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखी करते हुए केंद्र उत्तर प्रदेश की सरकार की सरकार द्वारा ये कहना है कि ग़ैश की कोई कमी नहीं है हास्यप्रद और आम जनता एम महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है।

महिला सभा की जिला महासचिव/जिला पंचायत सदस्य रिन्धु पासवान ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, लंबी लाइनों में महिलाएं बेहोश हो कर गिर रही है गैस एजेंसियों पर दलालों, ब्लैक करने वाले हावी है प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। आम आदमी को गैस न मिलना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।

इस दौरान सपा यूवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय चौधरी, कृष्ण नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव, बांसी विधानसभा अध्यक्ष रुखसार बानो, कपिलवस्तु विधानसभा अध्यक्ष बृंदवासनी देवी सहित अन्य लोगों ने सरकार की नीतियों और फैसलों से आम जनमानस का जीवन कठिन हो गया है, गैस सिलेंडर की कमी से उत्तर प्रदेश की जनता की दुश्वारियों को बताया और ऐसे पैनिक हालात में प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी निंदा किया गया।
इस दौरान कृष्ण नाथ यादव, जुनेद आलम, वृन्दवासनी गौतम, रिजवान खातून, असीमा बानो, रोशनी, किरण गुप्ता, भागीरथी, इंदु कन्नौजिया खुशनुमा बानो, कुमारी पूनम मिश्रा सायला सिद्दीकी, हसरतुननिशा,मोमिना, गौरी देवी, मुस्कान, अनीता देवी, मुमताज़, सरिता, इरफान सफ़ीना खातून, गुड़िया देवी, ऊषा, रितु यादव, कैलाश देवी, रानी प्रजापति, सीता देवी सहित तमाम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं उपस्थित रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment