Home » बुलंदशहर » खुर्जा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खुर्जा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 14 / मई / 2026 :  श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट खुर्जा के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 मई से 13 मई तक श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के पास, गली नंबर 4, सिद्धेश्वर रोड, खुर्जा में अत्यंत श्रद्धा, भव्यता एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक  संतोष व्यास महाराज शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करते रहे।

इस अवसर पर श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राष्ट्रीय सचिव  सोनपाल सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी मुख्य यजमान रहे। ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का विश्राम 13 मई को पूर्ण विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ, जबकि 14 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव में सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर अपने जीवन को धन्य बनाया। कार्यक्रम में सोनपाल सिंह चौहान,  यशपाल सिंह, जसवंत सिंह,  दानवीर सिंह, जयप्रकाश बाबा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, हरी चौहान, हिमांशु चौहान, आकाश चौहान, गौरव, निशांत, उदय शर्मा, संजीत सिंह, एमपी सिंह राणा, राजेश गोविल ,भूपेंद्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment