द्वारपूजा में विवाद के बाद मारपीट, हत्या के प्रयास का मामला

सुनील पाठक,  गोरखपुर 

 

गोरखपुर : 18 / मई / 2026 :  बांसगांव थाना क्षेत्र में द्वारपूजा के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 को वादी के घर पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी धर्मपाल ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की, जिसका विरोध करने पर उसने वादी और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मपाल पुत्र स्वर्गीय श्रवण, निवासी ग्राम हरिहरपुर बरई टोला, थाना बांसगांव, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment