Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप

बुलंदशहर में दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 18 / मई / 2026 :  बुलंदशहर जनपद में दबंगई और अमानवीयता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि युवक को होटल में बंधक बनाकर पीटा गया और उसे अधमरी हालत तक पहुंचा दिया गया।

वायरल वीडियो में पीड़ित व्यक्ति फर्श पर पड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि आरोपी उससे चप्पल चटवाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मकान खाली कराने का दबाव बनाने के लिए आशु नामक व्यक्ति के साथ यह शर्मनाक घटना की गई।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी सुनपेड़ा गांव के ग्राम प्रधान के पुत्र बताए जा रहे हैं। मामला ककोड़ कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment