दुष्यंत पचौरी, हाथरस
हाथरस : 18 / मई / 2026 : हाथरस के ग्राम भूलगढ़ी और शाहजादपुर में ‘उर्वरकों का संतुलित उपयोग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भूलगढ़ी से 26 और शाहजादपुर से 79 किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस से वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह और आईसीएआर-भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मेरठ से प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए. के. प्रुष्टी, वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद आरिफ़ एवं वैज्ञानिक शिवम राठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और फसलों की बेहतर पैदावार के लिए रसायनों के सीमित व संतुलित इस्तेमाल के गुर सिखाए।

इस अवसर पर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए किसानों को 20 किलोग्राम धैंचा के बीज भी वितरित किए गए। इसके साथ ही, वैज्ञानिकों की टीम ने शाहजादपुर में प्रगतिशील किसान श्री बृजेश जी के ‘प्राकृतिक खेती मॉडल’ का भी दौरा किया और वहां अपनाई जा रही जैविक व पारंपरिक कृषि तकनीकों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।
![]()
