Home » बुलंदशहर » खेत पर जा रहे किसान से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खेत पर जा रहे किसान से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 23 / मई / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव भोंरा निवासी किसान विजेंद्र पुत्र तेज सिंह के साथ खेत पर जाते समय दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित विजेंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह दूध बेचने के बाद अपने जंगल स्थित खेतों पर फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसके खेतों में लगे पेड़ों पर कुछ लोग चढ़े हुए थे। जब उसने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा तो आरोपी रिंकू, राहुल और नितिन आगबबूला हो गए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

मारपीट में घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी सरजेश यादव ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर रिंकू, राहुल और नितिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment