Home » उत्तर प्रदेश » बालस्वर समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 250 से अधिक प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

बालस्वर समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 250 से अधिक प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 31/ मई / 2026 :  स्थानीय आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित ‘बालस्वर समर कैंप’ में बच्चे विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को निखार रहे हैं। 16 मई से शुरू हुआ यह कैंप 2 जून तक चलेगा, जिसमें 250 से अधिक बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

कैंप का अवलोकन करने पहुंचे मुख्य अतिथि एवं विहिप जिला मंत्री तथा उद्यमी इं. संजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा होती है, जरूरत उसे पहचानने और तराशने की होती है। उन्होंने कहा कि बालस्वर समर कैंप बच्चों को अपनी प्रतिभा विकसित करने का बेहतर मंच प्रदान कर रहा है।

विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत कुमार ‘बाबू’ ने कहा कि बालस्वर शहर की पहली संस्था है जिसने समर कैंप की शुरुआत की थी। यहां बच्चों का उत्साह और सीखने की ललक देखने योग्य है।

कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट, नृत्य, जूडो-कराटे, एरोबिक्स और जुम्बा जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पलक रावत के निर्देशन में बच्चे बेकार वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। प्रतिभागी श्रेया ने बताया कि कैंप अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है तथा यहां सीखने के साथ मनोरंजन भी हो रहा है।

जूडो-कराटे प्रशिक्षक विशाल बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। वहीं नृत्य प्रशिक्षण में आशीष, नरेंद्र प्रताप सिंह कृष्णा और मुस्कान गुप्ता बच्चों को सेमी क्लासिकल, सालसा, ब्रेक डांस, लोकनृत्य और कथक आधारित नृत्य की बारीकियां सिखा रहे हैं।

कैंप में अभिभावकों के लिए भी निःशुल्क योग कक्षाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे वे अपने समय का सदुपयोग कर सकें। आयोजन की व्यवस्थाएं राहुल चौरसिया, देवांश, मुस्कान और हर्षदीप सहित पूरी टीम द्वारा संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष अचिंत्य लाहिड़ी के निर्देशन में संभाली जा रही हैं।

कैंप का समापन 2 जून को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा। बालस्वर समर कैंप बच्चों के लिए प्रशिक्षण, रचनात्मकता और मनोरंजन का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment