राशन कोटेदार पर घटतौली, मनमानी का आरोप ,जांच के साथ कार्यवाही की मांग

बस्ती/ ०१ जून २०२६। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गोबरहिया निवासी उमेश शुक्ल ने मुख्यमंत्रीके पोर्टल आजीआरएस पर शिकायती पत्र देकर और प्रसिद्ध कुमार पुत्र चन्द्रभूषण ने जिलाधिकारी को पत्र देकर ग्राम पंचायत लोहरौली के कोटेदार राज नरायन पर राशन वितरण में घटतौती, मनमानी का आरोप लगाते हुये जांच और प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है।
डीएम को दिये पत्र में प्रसिद्ध कुमार ने कहा है कि राशन कोटेदार राज नरायन ने उसे और ग्रामसभा के समस्त राशन कार्ड धारको को 2 किलो राशन कम देने के साथ ही घटतौली किया। घटतौली से मिले बचे राशन को खुले बाजार में बेंच दिया जाता है। कारण पूछने पर अभद्र व अशोभनीय शब्दो को प्रयोग कर मार-पीट पर आमादा हो जाते है ।

कोटेदार मनबढ़ व दबंग प्रवृति के व्यक्ति है जिस कारण लोग उनसे डरते है। उन्होने पूरे मामले की जांच कराकर कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की मांग किया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment