बुलंदशहर : 26 / जुलाई / 2026 : चोला थाना क्षेत्र में चौराहे के पास स्थित बिबकॉल कंपनी में सोलर पैनल के तार चोरी करने का मामला सामने आया है। कंपनी कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम चोला निवासी सतीश पुत्र विजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बिबकॉल कंपनी में नौकरी करता है। 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक व्यक्ति कंपनी की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और सोलर पैनलों से तार काटकर चोरी करने लगा।
कंपनी कर्मचारियों ने आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सोलर पैनल के तार बरामद हुए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद चोला पुलिस मौके पर पहुंची।
चोला थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि कंपनी कर्मचारी सतीश पुत्र विजेंद्र की तहरीर के आधार पर आरोपी दीपेश पुत्र संजय निवासी ग्राम सिद्ध नगला, थाना जहांगीराबाद के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।











