खुर्जा : 29 / जुलाई / 2026 : खुर्जा में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत GRP और RPF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
टीम ने खुर्जा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर ओवरब्रिज के पास से चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहम्मद असमान निवासी हापुड़, बंटी सिंह निवासी भोजपुर बिहार, युवराज अय्याशी निवासी बलिया और रवि निवासी विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में GRP खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमित जावला, RPF सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार और प्रधान आरक्षक चंदन शर्मा शामिल रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












