बुलंदशहर : 29 / जुलाई / 2026 : बुलंदशहर में नाले में बही 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल वाली गली में लगे एक मकान के CCTV कैमरे में छात्रा नाले के पास दिखाई दे रही है।
फुटेज के मुताबिक, करीब 40 सेकंड बाद छात्रा नाले के स्लैब पर चढ़ती हुई नजर आती है। बताया जा रहा है कि छात्रा करीब चार दुकानों के स्लैब पार करने के बाद अचानक एक स्लैब से नीचे पैर रखने के दौरान नाले में गिर गई।
घटना के करीब 30 घंटे बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका है। छात्रा की तलाश में NDRF, SDRF, PAC और नगर पालिका की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। टीमों द्वारा नाले और आसपास के क्षेत्र में छात्रा की तलाश की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












