Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: खेत पर टहल रहे किसान की गोली मारकर हत्या, कार सवार बदमाश वारदात के बाद फरार

बुलंदशहर: खेत पर टहल रहे किसान की गोली मारकर हत्या, कार सवार बदमाश वारदात के बाद फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शमशान के पास खेत में हुई सनसनीखेज घटना, तीन राउंड फायरिंग की चर्चा; पुलिस जांच में जुटी

 

बुलंदशहर : 4 / अगस्त / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में सोमवार देर शाम एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गांव दाऊदपुर निवासी करीब 50 वर्षीय मुकेश सोलंकी देर शाम गांव के बाहर शमशान के पास स्थित अपने खेत पर टहलने गए थे। इसी दौरान कार सवार हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर ने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से फरार हो गए।

 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment