Home » बुलंदशहर » चेन स्नैचिंग के आरोपी से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

चेन स्नैचिंग के आरोपी से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
घायल आरोपी आदिल गिरफ्तार, फरार साथी इमरान भी दबोचा गया; लूटी गई चेन, तमंचा और बाइक बरामद

 

बुलंदशहर : 4 / अगस्त / 2026 :   खुर्जा देहात थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घेराबंदी कर उसके फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदिल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा महिला से लूटी गई सोने की चेन बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान फरार दूसरा आरोपी इमरान भी पुलिस की घेराबंदी में दबोच लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 1 अगस्त को खुर्जा देहात क्षेत्र में एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आदिल घायल हो गया, जबकि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों ने जिले या आसपास के क्षेत्रों में और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment