Home » बुलंदशहर » खुर्जा में बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान

खुर्जा में बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
यह खुर्जा है साहब यहां नाले और सड़क का पता नहीं चलेगा, सावधानी से चले
नगर पालिका परिषद खुर्जा की लचर व्यवस्था और अधिकारियों की उदासीनता के कारण खुर्जा जलमग्न

 

खुर्जा : 7 / अगस्त / 2026 :  मानसूनी समय में अक्सर पानी भर जाते हैं लेकिन माना जाता है कि शहरों में व्यवस्था अच्छी होती है और वहां पर पढ़े-लिखे लोग रहते हैं , अधिकारी रहते हैं लेकिन अधिकारी करते क्या है यह एक प्रश्न उठता है।

खुर्जा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी या अधिकारी या नगर पालिका अध्यक्ष क्या कार्य कर रहे हैं यह एक बड़ा प्रश्न बनता है क्योंकि मानसूनी समय चल रहा है और नगर पालिका परिषद की तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं जबकि इस समय पहले से ही पता होता है की पानी की अधिकता रहेगी और कुछ भी अप्रिय घटना भी हो सकती है लेकिन नगर पालिका परिषद की लचर व्यवस्था सामने आ रही है और उनसे भी ऊपर जो लोग अधिकारी हैं उनकी उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रही है ना तो अधिशासी अधिकारी उस पर काम कर रहे हैं ना ही नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान नजर आ रहा है। आपको बता दे कि यहां थोड़ी सी ही बारिश पड़ने पर नालों से बाहर पानी आ जाता है क्योंकि नालों की सही व्यवस्था से सफाई नहीं होती यदि सफाई करते भी है तो कूड़े कचरे को वही डालते हैं जो वापस नाली में पहुंच जाता है ,और शहर में विभिन्न स्थानों पर नालों में जहां जोड़ है वहां पर भी सही से काम नहीं किया जाता जिसकी वजह से वहां पर मलवा जमा हो जाता है । सबसे बड़ी बात जहां पर रास्तों पर आवागमन ज्यादा है और वहां पर नाले का मोड़ है तो वहां पर ऐसा कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है जहां पर लोगों को कठिनाई न हो या किसी के नाले में गिरने की संभावना न हो।

 

आप इन तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं की कितनी लचर व्यवस्था है, नालों की सफाई नहीं यानी शहर की सफाई अच्छी तरीके से नहीं हो रही है यह बात स्पष्ट दिखाई देती नजर आ रही है। देखते हैं आगे ऐसा ही तंत्र चलेगा या कुछ परिवर्तन होता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment