शिकारपुर : 7 / अगस्त / 2026 : शिकारपुर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा के लिए तैनात शिकारपुर पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले एक कांवड़िये की समय रहते मदद कर उसे सुरक्षित उसके साथियों तक पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल, एसआई कर्णवीर सिंह एवं एसआई गौरव कुमार अपनी टीम के साथ शिकारपुर-अनूपशहर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अनूपशहर से टप्पल की ओर जा रहा एक कांवड़िया भीषण गर्मी, भूख और थकान के कारण सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला।
पुलिस अधिकारियों ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा भोजन और फल खिलाकर उसकी हालत में सुधार कराया। इसके बाद पुलिस ने उसके साथियों से संपर्क कर कांवड़िये और उसकी पवित्र कांवड़ को सुरक्षित कांवड़ शिविर तक पहुंचाया।
इस मानवीय कार्य की शिवभक्तों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। वहीं शिकारपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें और किसी भी प्रकार की अस्वस्थता या आपात स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिसकर्मी से संपर्क करें।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










