Home » नई दिल्ली » UPSC ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 28 अगस्त तक मौका

UPSC ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 28 अगस्त तक मौका

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 10 / अगस्त / 2026 :  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग की ओर से इस संबंध में विज्ञापन संख्या 10/2026 जारी किया गया है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आयोग के ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के अधीन पदों के लिए उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई पात्रता, आवश्यक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment