Home » बुलंदशहर » तिरंगे के रंग में रंगा तिलोरा से दोहरियाकला, सहजंवा,गोरखपुर, ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में गूंजे भारत माता के जयकारे

तिरंगे के रंग में रंगा तिलोरा से दोहरियाकला, सहजंवा,गोरखपुर, ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में गूंजे भारत माता के जयकारे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 12 / अगस्त / 2026 :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदीप शुक्ला विधायक सहजंवा के नेतृतव् में ये स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज तिलोरा से दोहरियाकला, सहजंवा,गोरखपुर में आयोजित भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। आज 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे तिलोरा से प्रारंभ हुई यह दोहरियाकला,सहजंवा,गोरखपुर पर संपन्न हुई।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी  ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति है। यात्रा के दौरान हजारों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा ‘भारत माता की जय’ और ‘तिरंगे की शान, हम सबका मान’ जैसे नारों से पूरा गोरखपुर जिला गूंज उठा।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित के विषय पर पूरा समाज एकजुट है।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर माननीय विधायक प्रदीप शुक्ला घाघसर चेयरमैन प्रभाकर दुबे पाली ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, गोरक्षनाथ सनातन संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) सुधाकर त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष हरीनाथ राज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (गोरक्ष प्रांत) आलोक रंजन सिंह, मीडिया प्रभारी गोरखपुर क्षेत्र सुनील पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा विकास सिंह ,दिग्विजय यादव, , विशाल पांडेय , तथा व्यापार प्रकोष्ठ के मनमोहन, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश का युवा वर्ग राष्ट्रध्वज, संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति अपने दायित्व को समझे। ऐसे राष्ट्रव्यापी आयोजनों के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना और मजबूत होती है।

उन्होंने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को सफल बनाने के लिए सभी नगरवासियों, देशभक्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, गोरक्षनाथ सनातन संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment