Home » बुलंदशहर » सरकारी सहकारी गोदाम की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

सरकारी सहकारी गोदाम की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 12 / अगस्त / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव नगला बड़ौदा में सरकारी सहकारी गोदाम की जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान देवी सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि सहकारी गोदाम के लिए निर्धारित सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ताओं ने लेखपाल और कानूनगो पर भूमि की गलत पैमाइश किए जाने का भी आरोप लगाया है।

ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से जमीन की दोबारा सही पैमाइश कराकर सहकारी गोदाम की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीन के अन्य हिस्सों पर भी दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की आशंका है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment