Home » बुलंदशहर » भाजपा अनुसूचित मोर्चा में मुकेश कुमार मासूम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के बने मीडिया संयोजक

भाजपा अनुसूचित मोर्चा में मुकेश कुमार मासूम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के बने मीडिया संयोजक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 4 / नवंबर / 2026 :   भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम को अनुसूचित मोर्चा का पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति को पार्टी संगठन में खुर्जा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अखिल जाटव की अनुमति एवं संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त मीडिया संयोजक मुकेश कुमार मासूम पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही संगठन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

मुकेश कुमार मासूम राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ साहित्य, पत्रकारिता और फिल्म जगत में भी अपनी पहचान रखते हैं। वे साहित्यकार, बॉलीवुड गीतकार, लेखक, वरिष्ठ पत्रकार, उद्यमी एवं समाजसेवी के रूप में सक्रिय हैं। सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

खुर्जा विधानसभा क्षेत्र-70 में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल मुकेश कुमार मासूम क्षेत्रीय समस्याओं, युवाओं के रोजगार, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए खुर्जा सीट से भाजपा टिकट के दावेदारों में भी उनका नाम चर्चा में है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश जैसे बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने पर खुर्जा सहित आसपास के क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संगठन और मीडिया के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment