शिकारपुर : 5 / नवंबर / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के अहमदगढ़ के निकटवर्ती गांव बड़े वास में भारतीय किसान यूनियन महाकाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
गांव पहुंचने पर किसानों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सम्मान स्वरूप उन्हें पगड़ी पहनाई और बीस-बीस रुपये के नोटों का बड़ा हार पहनाकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों और किसान हितों के प्रति उनके समर्पण से प्रभावित होकर गांव के युवाओं और वरिष्ठ किसानों ने भारतीय किसान यूनियन महाकाल की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों ने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ यूनियन के लिए कार्य करेंगे और क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. उपेन्द्र सिंह ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन महाकाल किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










