Home » गाजियाबाद » लोनी में घर-घर पहुंचेगा मतदाता जागरूकता अभियान, वोटर कार्डों की जांच शुरू

लोनी में घर-घर पहुंचेगा मतदाता जागरूकता अभियान, वोटर कार्डों की जांच शुरू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 5 / नवंबर / 2026 :  गाजियाबाद  जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से घर-घर मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में गुरुवार को लोनी के उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक सिंघनवाल ने अपने कार्यालय में मतदाता फोटो पहचान पत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदाता पहचान पत्रों पर अंकित नाम, पता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का एड्रेस स्टीकर पर दर्ज विवरणों से मिलान किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता पहचान पत्रों के मुद्रण एवं आपूर्ति से पहले पीडीएफ आंकड़ों और एड्रेस स्टीकर का नमूने के आधार पर अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए।

इसके साथ ही प्रत्येक मतदाता किट में उपलब्ध सभी दस्तावेजों एवं विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी मतदाता को गलत जानकारी वाला पहचान पत्र न मिले। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करना और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसके लिए बूथ स्तर के अधिकारियों को घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान नए मतदाता अपना नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मतदाता सूची में पहले से दर्ज नाम, पते अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment