खुर्जा : 5 / नवंबर / 2026 : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने खुर्जा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी राम दिवाकर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिल कुमार की संस्तुति पर घोषित क्षेत्रीय टीम में राम दिवाकर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम दिवाकर खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। वह समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।
नियुक्ति के बाद भाजपा खुर्जा नगर मंडल की ओर से बीकेडीए स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सुंदर पाल सिंह तेवतिया की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक के दौरान राम दिवाकर का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, महामंत्री नवीन कुमार माहौर, मंडल उपाध्यक्ष सोनू पंडित, त्रिवेंद्र राजोरा, नगर मंत्री मनीष गोयल, आईटी संयोजक प्रिंस पाठक, मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार गोस्वामी, सभासद पवन त्रिवेदी, चंद्र प्रकाश सैनी, नवीन गर्ग, बिंदा वाले, सचिन दिवाकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










