शिकारपुर : 5 / नवंबर / 2026 : इस बार त्योहारों पर नगर में आतिशबाजी की दुकानों का स्थान बदल दिया गया है। अब पटाखों की दुकानें खुर्जा अड्डे के पास रामलीला मैदान में लगाई जाएंगी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके लिए पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने नगर में कई स्थानों का निरीक्षण किया।
एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय, सीओ दीपक कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार और कस्बा इंचार्ज अमित कुमार ने नवीन अनाज मंडी मैदान से लेकर सीओ कार्यालय के सामने तक विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से रामलीला मैदान को आतिशबाजी बाजार के लिए उपयुक्त माना गया।

एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आतिशबाजी की दुकानें केवल वैध लाइसेंस और अनुमति प्राप्त दुकानदारों को ही आवंटित की जाएंगी। बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति दुकान नहीं लगा सकेगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी दुकानदार ने नियमों के विरुद्ध दुकान लगाई तो उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार आतिशबाजी बाजार में सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को सभी जरूरी नियमों का पालन करना होगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










