Home » बुलंदशहर » छात्राओं ने जाने भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व के विशिष्ट गुण

छात्राओं ने जाने भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व के विशिष्ट गुण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 5 / नवंबर / 2026 :   एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि और आदि काव्य रामायण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति के महान व्यक्तित्व महर्षि वाल्मीकि और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन एवं उनके गुणों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम संयोजिका प्रो. रेखा चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को भारतीय संस्कृति और उसके आदर्शों को समझने का अवसर मिलता है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की मर्यादा, राजनीतिक कुशलता, प्रजा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और सेवक के प्रति सम्मान जैसे गुण प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाने चाहिए।

प्रो. बीना माथुर ने कहा कि रामायण और महाभारत भारतीय संस्कृति के दो आधारभूत ग्रंथ हैं। रामायण आदर्श जीवन की उच्चतम पराकाष्ठा को दर्शाने वाला ग्रंथ है, जिसमें नीति, धर्म, मर्यादा और अनुशासन की महत्वपूर्ण शिक्षाएं मिलती हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई प्रभारी डॉ. मनु आर्या ने भ्रातृ प्रेम, माता-पिता के प्रति भक्ति, मित्र की सहायता, दृढ़ संकल्प और त्याग को भारतीय संस्कृति के मूल तत्व बताया।

प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें रश्मि कुमारी ने प्रथम, सहाना ने द्वितीय और ऐश्वर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समागत अतिथियों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment