Home » बुलंदशहर » पुलिस की चेकिंग देख भाग रहा आरोपी दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस की चेकिंग देख भाग रहा आरोपी दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 5 / नवंबर / 2026 :  शिकारपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकारपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज अमित कुमार पुलिस टीम के साथ नगर में गश्त कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम भगतजी होटल और रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंची तो वहां खड़ा एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। युवक की हरकत देखकर पुलिस को शक हुआ। कस्बा इंचार्ज अमित कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी कर उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बकील पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा, शिकारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूमने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment