Home » बुलंदशहर » विद्युत सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण के साथ मनाएं खुशियों की दीपावली : नरेश कुमार

विद्युत सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण के साथ मनाएं खुशियों की दीपावली : नरेश कुमार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 5 / नवंबर / 2026 :   धनतेरस एवं दीपावली के पर्व को देखते हुए विद्युत वितरण उपखंड टाउन के उपखंड अधिकारी नरेश कुमार ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों के बीच विद्युत सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

नरेश कुमार ने कहा कि दीपावली पर लोग अपने घरों और दुकानों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाते हैं। ऐसे में सजावटी लाइट लगाते समय कटे-फटे और खुले तारों का इस्तेमाल न करें। तारों के जोड़ पर अच्छी गुणवत्ता का इंसुलेशन टेप लगाएं और विद्युत झालरों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। घरों की लोहे की रेलिंग, ग्रिल और छज्जों पर सीधे बिजली की झालरें न लपेटें, क्योंकि इंसुलेशन खराब होने पर करंट उतरने का खतरा रहता है।

उन्होंने लोगों से बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के आसपास आतिशबाजी न करने की अपील की। साथ ही आईएसआई मार्क वाले विद्युत उपकरणों का प्रयोग करने, एक ही सॉकेट पर अधिक लोड न डालने और बिजली की झालरों को पर्दों व ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्पार्किंग या जलने की गंध आने पर तुरंत मुख्य स्विच बंद कर दें और गीले हाथों से बिजली के उपकरणों को न छुएं। करंट लगने की स्थिति में पीड़ित को सीधे हाथ न लगाएं, पहले बिजली की आपूर्ति बंद करें।

उपखंड अधिकारी ने ऊर्जा संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जरूरत न होने पर सजावटी लाइटें बंद रखें। बिजली की बचत करना न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि देशहित में भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विद्युत सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और खुशहाल दीपावली मनाने की अपील की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment