बुलंदशहर/खुर्जा: नगर स्थित वैशाली कॉलोनी में श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल जी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन डीसी गुप्ता कांटे वालों के आवास पर किया गया जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संस्था द्वारा गरीब व असहाय युवक युवतियों की निशुल्क शादी कराई जाती है जिसमें कन्या पक्ष का₹1 भी खर्च नहीं होता है जबकि वर पक्ष से 11200 लिया जाता है इसके बाद संस्था दोनों पक्षों के 25-25 व्यक्तियों को भोजन में आमंत्रित करती है और कन्या तथा वर पक्ष दोनों को कपड़े आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराती है ,बैंड घोड़ा बग्गी बारात की जरूरी व्यवस्था सब संस्था अपने द्वारा करती है प्रत्येक वर्ष यह कार्य दानदाताओं के सहयोग से किया जाता है कार्यक्रम बड़ा ही भव्य और मनमोहन होता है कोई भी व्यक्ति किसी भी जाति का इसमें सम्मिलित हो सकता है। डीसी गुप्ता कांटे वालों ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शादी समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और जैसी व्यवस्था एक शादी में होती है इस प्रकार सभी गरीबों की शादी की जाएगी संस्था का मकसद है किसी भी गरीब व्यक्ति को शादी समारोह जैसी व्यवस्था से वंचित न रहने दें। समाज से जोड़ने की व्यवस्था अपनाई जाए। इस मौके पर जिन्होंने उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन पंजीकरण संस्था में कराए हैं उनको लहंगा आदि कपड़े वितरित किए गए और शादी समारोह के लिए जरूरी दिशा निर्देश उपस्थित वर तथा वधू के परिजनों को शादी समारोह की तैयारी में जुड़ने के लिए दिए गए।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












