बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 : भगवान श्री अजमीढ़ देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में आप सभी स्वर्णकार बंधुओं को शुभकामनाएं देना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। मैढ़ क्षत्रिय समाज अपनी वंशबेल को भगवान विष्णु से जोड़कर गौरव का अनुभव करता है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के नाभि-कमल से ब्रह्माजी की उत्पत्ति हुई।ब्रह्माजी से अत्री ऋषि और उनकी शुभ दृष्टि से चंद्र-सोम का जन्म हुआ। चंद्रवंश की 28वीं पीढ़ी में महाराजा अजमीढ़ जी का प्रादुर्भाव हुआ। त्रेतायुग के अंत में जन्मे महाराजा अजमीढ़ न केवल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के समकालीन थे, बल्कि उनके परम मित्र भी थे। महाराजा अजमीढ़ के दादा, महाराजा श्रीहस्ति, ने प्रसिद्ध हस्तिनापुर नगरी की स्थापना की थी। महाराजा हस्ति के पुत्र विकुंठन और दशाह राजकुमारी महारानी सुदेवा के गर्भ से महाराजा अजमीढ़ का जन्म हुआ। उनके अनेक भाइयों में पुरुमीढ़ और द्विमीढ़ विशेष रूप से प्रसिद्ध हुए, जो दोनों ही पराक्रमी राजा थे। द्विमीढ़ जी के वंश में मर्णान, कृतिमान, सत्य और धृति जैसे विख्यात राजा हुए, जबकि पुरुमीढ़ जी की कोई संतान नहीं हुई। महाराजा हस्ति के यशस्वी पुत्र अजमीढ़ एक महान चक्रवर्ती चंद्रवंशी राजा थे। उनकी दो रानियां, सुयति और नलिनी, थीं, जिनके गर्भ से बुद्धदिषु, ऋव, प्रियमेध और नील नामक पुत्रों ने जन्म लिया। इन्हीं पुत्रों से मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की वंशबेल आगे बढ़ी। महाराजा अजमीढ़ ने अजमेर नगरी की स्थापना कर मेवाड़ की नींव डाली। सोने-चांदी के आभूषण, खिलौने और बर्तनों का निर्माण कर उन्हें दान और उपहार के रूप में अपने सुपुत्रों को प्रदान करते थे। उनकी कला में निपुणता और आभूषण निर्माण के प्रति उनका शौक अद्वितीय था। यही शौक उनकी पीढ़ियों में व्यवसाय के रूप में फला-फूला और आज भी मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज इस कला को गर्व के साथ संजोए हुए है। श्री अजमैंढ़ की जयंती महोत्सव दीप प्रचलित का कार्यक्रम गोवर्धन मंदिर पर बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ संपन्न हुआ आरती भोग प्रसाद विवरण के बाद समाज के बुजुर्गों का पटका पहनकर सम्मान किया गया जिसमें चंद्र प्रकाश वर्मा, रामकृष्ण वर्मा (सभासद), ज्ञान प्रकाश वर्मा, रवि वर्मा (हैप्पी), शैलेंद्र वर्मा शेखर वर्मा,राकेश वर्मा, विकास वर्मा, हरीश वर्मा, विकास सोनी, प्रमोद वर्मा, वैभव वर्मा, चिराग वर्माआदि समाज के सदस्य उपस्थित रहे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












