बुगरासी/स्याना : 16 / मार्च / 2026 : स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में निर्माण दीन मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को फौरन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना मे भर्ती कराया गया लेकिन उनकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चांदपुर निवासी भूरा लोधी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान दीवार अचानक भर भरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर ममता पत्नी धर्मेंद्र 37, कुश 5 वर्ष पुत्र ललित घायल हो गये तथा किरन पत्नी छत्तर सिंह उम्र 42 वर्ष। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने किरन पत्नी छत्तर को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायल ममता को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस व नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता ने परिजनों से बातचीत की । कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मृतक के शव कापंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दियागया है।
मृतका किरन का पुराना चित्र

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












