Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा , मालगाड़ी की चपेट में आकर जीजा-साले की मौत

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा , मालगाड़ी की चपेट में आकर जीजा-साले की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 19 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, खुर्जा के कलंदरगढ़ी गांव निवासी हरि किशन (32) और उनका साला सोनू (28) बुधवार रात दवा दिलाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। गांव के बाहर ऑटो से उतरने के बाद दोनों पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय अचानक मालगाड़ी आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि हरि किशन हरियाणा के पानीपत में नौकरी करते थे और अपने बीमार साले को इलाज के लिए खुर्जा लेकर आए थे। इलाज के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार मामला डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी से जुड़े हादसे का है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment