Home » बुलंदशहर » घर में एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, दो सिलेंडर फटने से लाखों का नुकसान

घर में एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, दो सिलेंडर फटने से लाखों का नुकसान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 21 / मार्च / 2026 :   थाना अरनियां क्षेत्र के गांव अरनियां में बड़ा हादसा सामने आया है। घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद एक के बाद एक दो सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए। धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना में घर का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया और लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के लोग बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर लीकेज को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment