Home » बुलंदशहर » बुगरासी में बुलबुल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

बुगरासी में बुलबुल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 16 / मई / 2026 :  शुक्रवार रात करीब 10 बजे दौलतपुर स्टैंड के पास तेज रफ्तार बुलबुल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी आदिल और त्रिदेव बाइक से गैस एजेंसी की ओर से कस्बे की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे दौलतपुर स्टैंड के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलबुल वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर जलालपुर गांव की ओर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर जलालपुर गांव के पास वाहन को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रिहान निवासी गेसूपुर थाना नरसेना बताया।
मामले में नीटू मलिक ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी जारी हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक न तो कोई तहरीर दी गई थी और न ही फैसला हो पाया था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment