बुलंदशहर : 16 / मई / 2026 : बुलंदशहर चोला थाना क्षेत्र के गांव पचोता में एक नाबालिग छात्र के साथ कथित मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे की मां मुनेश पत्नी देवेंद्र ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग उनके छोटे बेटे को स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोककर डराते-धमकाते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। लगातार हो रही घटनाओं से बच्चा सदमे में है और उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है।
पीड़िता के अनुसार 14 मई को भी आरोपियों ने बच्चे को रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जब परिवार ने आरोपियों के घर जाकर विरोध किया तो देर रात करीब 8 बजे कई लोग उनके घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ चोला थाने पहुंची और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












