बुलंदशहर : 17 / मई / 2026 : ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बेलाना निवासी एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव बेलाना निवासी एडवोकेट चेतन भाटी पुत्र सतपाल भाटी वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी, बुलंदशहर में रहते हैं और बुलंदशहर कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि 15 मई की शाम वह अपने गांव बेलाना में माता-पिता से मिलने पहुंचे थे।

आरोप है कि घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर जैसे ही वह घर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज शुरू कर दी।
एडवोकेट चेतन भाटी के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना ककोड़ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी सरजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












