पुरुषोत्तम मास में निकली भव्य प्रभात फेरी, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा नगर

जहांगीराबाद : 17 / मई / 2026 :  पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नगर में रविवार प्रातः 6:00 बजे भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी मौहल्ला ओझा स्थित गंगा मन्दिर से प्रारंभ होकर, बजरिया, घास मंडी, लुहारों वाली गली, पथवारी आश्रम, वाल्मीकि बस्ती होते हुए वापस गंगा मन्दिर पर आकर संपन्न हुई।

प्रभात फेरी का शुभारंभ रामहरि गोयल, बुद्धप्रकाश बंसल, ललित अग्रवाल, रामवतार तायल और लटूर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद रसिक सुमित गोयल, विक्की गोयल, शिवम सोनी ने भजन गाकर पूरी प्रभात फेरी में आनन्द रस की वर्षा की। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ यात्रा आरंभ की। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने हाथों में धर्म ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। पूरे रास्ते “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। भक्ति गीतों और संकीर्तन से नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रभात फेरी के दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस पूरी यात्रा के पूरे मार्ग में सफाई व्यवस्था करवाने में नगर पालिका परिषद के सभासद सुल्तान अंसारी, कल्पना आदेश शर्मा, शाहज़ेब अहमद, रोविन चौधरी और धर्मपाल सिंह का सहयोग रहा। इस दौरान पीयूष गर्ग, संजय गर्ग, दिनेश सिंह, हेमंत सिंघल, अमन चौहान, जयभगवान गुप्ता, रवि कौशिक, लव शर्मा, कन्नु शर्मा, अरुण वार्ष्णेय, कनिष्क शर्मा, विवेक शर्मा, मनु ओझा, अनुज अग्रवाल, अजीत सिंह, चेतन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment