Home » बुलंदशहर » घर में काम कर रहे मजदूर पर डेढ़ लाख रुपये चोरी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

घर में काम कर रहे मजदूर पर डेढ़ लाख रुपये चोरी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 14 / जून / 2026 :  थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव धनोरा में मकान निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर पर बक्से का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव धनोरा निवासी सत्येंद्र पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि उनके मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें प्रशांत पुत्र शीशपाल नाम का एक मजदूर भी काम कर रहा था। आरोप है कि 7 जून 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे मजदूर ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 60 हजार रुपये चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया।

पीड़ित के अनुसार, चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद गांव के लोगों ने आरोपी का पीछा किया। इस दौरान आरोपी कथित रूप से 10 हजार रुपये फेंककर भाग निकला, जबकि शेष 1 लाख 50 हजार रुपये वापस नहीं मिले।

सत्येंद्र ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और चोरी की इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सरजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी मजदूर प्रशांत पुत्र शीशपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This