Home » उत्तर प्रदेश » गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखनाथ : 25 / जुलाई / 2026 :  “जनहित ही सर्वोपरि, जनसेवा ही प्रतिबद्धता” के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और हर प्रार्थना पत्र को अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान बिना भेदभाव और पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का धर्म है और हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। गोरखनाथ मंदिर में हर सप्ताह आयोजित होने वाले इस जनता दर्शन में प्रदेशभर से लोग अपनी शिकायतें, प्रार्थना पत्र और समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री स्वयं सभी की समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण के आदेश देते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment