खुर्जा, बुलंदशहर : 25 / जुलाई / 2026 : दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर खुर्जा पुलिस ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता खुशनसीब चौधरी को कथित तौर पर पिछले तीन से चार दिनों से उनके आवास पर ही नजरबंद कर रखा है। खुर्जा के मोहल्ला सराय नसरुल्लाह स्थित उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात है और उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस की मौजूदगी के कारण खुशनसीब चौधरी अपने आवास से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन और प्रदर्शन में शामिल होना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उनका आरोप है कि विपक्षी नेताओं को आंदोलन में शामिल होने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
खुशनसीब चौधरी खुर्जा क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रिय और वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं तथा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और आंदोलनों में लगातार भागीदारी करती रही हैं। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।











