Home » नई दिल्ली » 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 25 / जुलाई / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 में शामिल प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सीमावर्ती गांवों के विकास और युवाओं की भागीदारी से जुड़े अनुभवों पर चर्चा करेंगे।

माय भारत के माध्यम से संचालित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस विजन का हिस्सा है, जिसमें देश के सीमावर्ती गांवों को भारत के ‘पहले गांव’ के रूप में विकसित करने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने पर जोर दिया गया है।

 

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 का आयोजन दो चरणों में 4 जून से 30 जून तक किया गया। कार्यक्रम में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट गांवों को शामिल किया गया। देशभर से 3 लाख से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसके माध्यम से 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने सीमावर्ती गांवों में स्थानीय समुदायों के साथ रहकर स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वृक्षारोपण और लघु पंचायत मॉडल जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इसके साथ ही प्रतिभागियों ने स्थानीय कारीगरों से संवाद करने और रणनीतिक महत्व वाले संस्थानों का दौरा करने का भी अवसर प्राप्त किया।

इस पहल के जरिए युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की आकांक्षाओं को करीब से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और सीमावर्ती गांवों के रणनीतिक महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment