खुर्जा : 25 / जुलाई / 2026 : खुर्जा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की रात करीब 11 बजे ग्राम दीनोल में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन और चार डंपर पकड़े। सभी वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना खुर्जा देहात में सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में ग्राम रोहिंदा के पास हाईवे पर मिट्टी से भरा एक डंपर पकड़ा गया। डंपर को तहसील चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।











