Home » बुलंदशहर » खुर्जा में लगा रोजगार मेला, तकनीकी ज्ञान प्राप्त लगभग 100 बच्चों को किया चयनित

खुर्जा में लगा रोजगार मेला, तकनीकी ज्ञान प्राप्त लगभग 100 बच्चों को किया चयनित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा संवाददाता।

खुर्जा के एक सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में बंसल स्टील की तरफ से एक रोजगार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 व्यक्तियों को रोजगार देने के लिए चिन्हित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान संगठन के खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष गौरव जयराम ने बताया कि यह शिविर तकनीकी शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया गया है जिसमें बंसल स्टील के हर विभाग के लोग उपस्थित हैं और जो यहां पर बच्चों की काउंसलिंग कर रहे हैं और उनको उनकी योग्यता अनुसार स्थान पर नियुक्ति देंगे।

बंसल स्टील के एचआर रवि प्रकाश पांडे, श्रीमती कुसुम शर्मा तथा  वेदप्रकाश जी ने बताया कि प्रधानमंत्री के रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत यह काउंसलिंग की जा रही है जिसमें लगभग 100 अभ्यर्थियों को यहां से बंसल स्टील में नियुक्ति दी जाएगी जिससे कि वह अपना भविष्य जल बनाते हुए आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment