Home » बुलंदशहर » जाटव विकास मंच ने बसपा प्रमुख का मनाया जन्मदिवस

जाटव विकास मंच ने बसपा प्रमुख का मनाया जन्मदिवस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा /बुलंदशहर।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 69 जन्मदिन जाटव विकास मंच ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने बताया कि बहन मायावती का जन्मदिन हर साल कि भांती इस साल भी केक काटकर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया है। आपको बता दें खुर्जा नगर के सिटी स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती का जन्मदिन खुर्जा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रफी फड्डा द्वारा केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में शहर के लोगो ने बहन कुo मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी एवम मंगलकामनाओं के साथ प्रकृति से प्रार्थना की गई कि आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। इस मौके पर आदित्य गौतम ,गुलाब सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा ,संजय शर्मा ,अजय शर्मा ,प्रदीप शर्मा, असद मलिक ,सलीम मामन, सचिन प्रधान ,आस मोहम्मद आदि लोगों उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment