Home » धर्म » गुरु गोविन्द सिंह के 358 वे प्रकाशोत्सव पर गुरु सिंह सभा ने निकाली नगर कीर्तन शोभायात्रा

गुरु गोविन्द सिंह के 358 वे प्रकाशोत्सव पर गुरु सिंह सभा ने निकाली नगर कीर्तन शोभायात्रा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]


खुर्जा/बुलंदशहर एमपी सिंह राणा 9758974969
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा दशमेश पिता श्री गोविंद सिंह महाराज के 358 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया, नगर कीर्तन में आकर्षक संकीर्तनमयी मंडलिया, अखाड़े, छात्र छात्राओ की टोलिया बैंड बाजे, प्रसाद वितरण स्वयं सेवक आदि शामिल किये गये थे,
प्रकाश उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहा, देर रात तक हजारों संगतों ने सुभाष रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हाजिरी लगा मत्था टेका। बाल कवि दरबार, कवि दरबार, कीर्तन दरबार के कार्यक्रम आयोजित किये गये, वाहेगुरु की खालसा, वाहेगुरु की फतेह की गूंज से माहौल भक्ति में हो गया। प्रकाशोत्सव पर गुरुवाणी एवं कीर्तन के साथ लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सिख समुदाय के अलावा अन्य वर्ग के लोगों की भी भागीदारी रही। इस अवसर पर विशेष दीवान सजा। इस मौके पर ‘मैं हूं परम पुरख को दासा’, देखन आयो जगत तमाशा, वाहो वाहनों गोविंद सिंह आपे गुरु चेला’ सरीखे शबद कीर्तन से संगत निहाल हो उठी। इस अवसर पर गुरु घर के सेवादार श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि गुरु जी महाराज ने सदा मानव सेवा का संदेश दिया था, उनका संदेश पूरी जगत के लिए था। सचिव करतार सिंह ने कहा गुरु महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए सब कुछ त्याग कर दिया था।तातपश्चात गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गई, शहर में अनेक स्थानो पर तोरण द्वार बनाए गए, समाजसेवी संस्थाओं द्वारा कैंप लगा पुष्प वर्षा एवं जलपान की व्यवस्था रखी। शोभा यात्रा‌ सुभाष रोड, ककराला चौराहा, कबाड़ी बाजार, फत्तो बबली गेट, पदम सिंह गेट, वाल्मीकि चौक, पुरानी तहसील होते हुए खुरजा बस अड्डा के सामने सच्चदेवा कोल्ड स्टोर पर समाप्त हुई जहां सभी के लिए गुरु का अटूट लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सतनाम सिंह सलूजा, एडवोकेट मनी सलूजा, हरमीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमित अरोरा, सनी गोल्डी आदि ने सहयोग किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment