Home » बुलंदशहर » एकेपी महाविद्यालय द्वारा लगाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर

एकेपी महाविद्यालय द्वारा लगाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/एमपी सिंह राणा : 9758974969

एकेपी डिग्री कालेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के विशेष शविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज के प्रथम सत्र की थीम “भारतीय ज्ञान परंपरा है” जिसके अन्तर्गत भारतीय सनातन संस्कृति के प्राणभूत समस्त संसार का कल्याण करने वाले, पर्यावरण संरक्षण व अध्यात्म के उन्नायक यज्ञ में समस्त विद्यालय परिवार व ग्रामवासियों ने आहुति प्रदान कीं। स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु का आधार है इसलिए समस्त ग्रामवासियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार वेद को बताया। भारतीय ज्ञान परंपरा में ज्ञान की प्राप्ति के साथ-साथ विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास अन्तर्निहित रहता है। मुख्य अतिथि डायट के पूर्व प्राचार्य जयवीर सिंह ने स्वच्छता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आपने बताया कि अपना काम स्वयं का काम करने से व्यक्ति महान बनता है। महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता ही सेवा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। ग्राम प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह ने यज्ञ में आहुति दी तथा शिविर शुभारंभ के अवसर पर सभी को मिष्ठान्न वितरण कराया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This