रुद्रपुर,देवरिया/ १८ मार्च २०२६ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रुद्रपुर नगर पंचायत के लिए तीन नए सदस्यों के मनोनयन के बाद स्थानीय राजनीति में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम के प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने अपने गोला वार्ड स्थित निवास कैंप कार्यालय पर नवनियुक्त सभासदों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प समारोह के दौरान छठ्ठे लाल निगम ने मनोनीत सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अनुभवी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे नगर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य मिलकर रुद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार, नगर पंचायत के लिए निम्नलिखित तीन नामों की घोषणा की गई है दिलीप जायसवाल (निवर्तमान मंडल अध्यक्ष),
मथुरा पांडे (भाजपा कार्यकर्ता), तेज प्रताप गुप्ता कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति स्वागत समारोह के दौरान मनोनीत सभासद दिलीप जायसवाल और मथुरा पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभासद सुशील निगम, भीम सोनकर और जय रतन चौरसिया ने भी नवागत सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान ईश्वर वर्मा, जयराम पासवान सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












