Home » उत्तर प्रदेश » बैंकों के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बैंकों के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

रुद्रपुर, देवरिया / १८ मार्च २०२६ : इमामबाड़ा चौराहे पर मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के समीप स्थित एक 250 केवीए ट्रांसफार्मर के फ्यूज बॉक्स में भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना ने बैंकों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ​आग लगते ही बैंक का सायरन बजने लगा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगीं, जिसे देख राहगीर और स्थानीय लोग घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक के पास मौजूद एकमात्र छोटा अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) कुछ ही देर में खाली हो गया। स्थानीय निवासियों ने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों से अतिरिक्त संसाधनों की मदद मांगी, लेकिन वहां से कोई सहयोग नहीं मिला। अंततः लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मिट्टी और बालू (रेत) का उपयोग कर आग पर काबू पाया।
​सुरक्षा मानकों पर खड़े हुए गंभीर प्रश्न !


​दो बड़े निजी बैंकों के इतने करीब ट्रांसफार्मर में आग लगना और मौके पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों का न होना चिंता का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा समय-समय पर इन बैंकों की सुरक्षा जांच का दावा किया जाता है, फिर भी आपात स्थिति में संसाधनों की कमी नजर आई।
​​हरिराम यादव (क्षेत्राधिकारी)-उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। बैंकों के लिए अग्निशमन यंत्र रखने की एक निर्धारित सीमा तय होती है, जिसकी गहनता से जांच की जाएगी। ​राजा प्रसाद (नगर अवर अभियंता)- उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़ा-करकट न फेंकें। गर्मी का मौसम शुरू होने के कारण आग लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment