Home » बुलंदशहर » खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा जिला भाजपा कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियो का किया गया भव्य स्वागत

खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा जिला भाजपा कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियो का किया गया भव्य स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा / १८ मार्च २०२६ : खुर्जा विधायक बहन मीनाक्षी सिंह द्वारा अपने कैंप कार्यालय, नवल विहार कॉलोनी, जीटी रोड खुर्जा में जिला भाजपा कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों—जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीता लोधी, जिला मंत्री भाई ऋषभ पंडित, जिला मंत्री भाई मधुर चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय श्री सुरेश शर्मा, आदरणीय श्री हरजीत सिंह ‘टिटू’, छोटी बहन उर्वशी शर्मा—तथा शासन द्वारा नामित सम्मानित सभासदों में आदरणीय श्री सुरेश शर्मा, छोटे भाई सतवीर गौतम, बहन श्रीमती पूनम सुदेश करोटिया एवं भाई एडवोकेट नवीन कुमार महौर सहित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले) एवं अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही सभी को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

     
इस अवसर पर पूर्व खुर्जा विधानसभा संयोजक (आईटी विभाग) डी.सी. गुप्ता कांटे वाले ने कहा कि खुर्जा विधायक बहन मीनाक्षी सिंह द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता को जो मान-सम्मान, अपनापन और भाई-बहन जैसा स्नेह समय-समय पर मिलता है, वह अत्यंत सराहनीय एवं अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि ऐसा आत्मीय संबंध पहले कभी देखने को नहीं मिला। बहन मीनाक्षी सिंह ने अपने स्नेह से सभी को एक सूत्र में बाँध दिया है।
उन्होंने बहन मीनाक्षी सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचेंगी।
इस अवसर पर खुर्जा विधानसभा एवं जनपद बुलंदशहर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment